'वेटिकन सिटी' - हुबहू शिवलिंग जैसा दिखता है यह शहर

भगवान शिव के अस्तित्व की चर्चा हर कोई करता है। देश-विदेश में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जो भगवान शिव को समर्पित है और भक्तों की इस तरह की जगहों से खास आस्था भी जुडी होती है। आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी बनावट हूबहू शिवलिंग जैसी है, आप भी इस शहर के बारे में जानकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे। खास बात यह है कि यह शहर भारत में नहीं बल्कि इटली में स्थित है। इस शहर को शिवलिंग जैसी बनावट यूँ ही नहीं दी गई है इसके पीछे भी कुछ तथ्य हैं। आइए जानते हैं कौनसा है यह शहर और इसकी बनावट भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग जैसी क्यों है।

भारत में नहीं बल्कि इटली के रोम में बना है

- दरअसल यह शहर भारत में नहीं बल्कि इटली के रोम में बना है जिसका नाम है “वेटिकन सिटी” और इसकी बनावट एकदम शिवलिंग जैसी ही है।

- वेटिकन सिटी ईसाई धर्म का सबसे बड़ा पवित्र स्थान माना जाता है। लेकिन फिर भी इस शहर की बनावट एकदम शिवलिंग जैसी है।

- वेटिकन शब्द संस्कृत भाषा के शब्द वाटिका से लिया गया है जिसका तात्पर्य होता है वैदिक सांस्कृतिक केंद्र।

- ऐसा माना जाता है की वेटिकन सिटी कि खुदाई के दौरान यहां एक शिवलिंग पाया गया था और इसी कारण इसे धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए इस शहर का आकार शिवलिंग जैसा बनाया गया।

- वेटिकन सिटी की खुदाई में मिले उस शिवलिंग को आज भी वेटिकन सिटी के एक संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया है।

- इस शहर को ऊपर से देखने पर यह भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग जैसा दिखाई देता है और इस शहर के लिए यह भी कहा जाता है कि यह शहर भगवान शिव को ही समर्पित है। लेकिन इस बात की पुष्टि करना संभव नहीं है कि यहां भगवान शिव का अस्तित्व है।