पब्लिक प्लेस पर ब्रैस्ट फीडिंग जागरूकता के लिए अपनाया अनोखा तरीका

आज हमारे देश ही नहीं वरन पूरे विश्व में महिला सशक्तिकरण की बात चल रह हैं और इसी के चलते महिलाऐं भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। लेकिन आज भी महिलाओं में एक खौफ सा बना हैं जिसके कारण महिलाऐं खुल के वे सभी काम नहीं कर पाती हैं जो जरूरी हैं। जिसमें से एक हैं महिलाओं का अपने नवजात बच्चों को पब्लिक प्लेस पर ब्रैस्ट फीडिंग करने से डरना। और इसी के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक ब्रिटिश इंडिपेंडेंट क्रिएटिव एजेंसी ने ब्रैस्ट फीडिंग के लिए जागरूकता का एक अनोखा तरीका निकाला है। जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

इन्होंने Mother's Day जो March 26 को UK में था, इस दिन एक बड़ा सा स्तन बनाकर एक बिल्डिंग पर लगाया गया। जिस हर कोई देख सके। इस अभियान का नाम है #freethefeed जो फीडिंग के लिए ही अप्रोच करता है। इस अनोखे काम के लिए लंदन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्योंकि UK में आज भी महिलाएं पब्लिक प्लेस पर बच्चों को स्तनपान करने में संकोच करती हैं। इसी का तहत ये अभियान चलाया गया है। ये इनके मातृ दिवस का एक प्रोजेक्ट है जो उन माँओं के लिए चलाया गया है। इसमें ये हैं कि हर माँ को बिना कुछ सोचे अपने बच्चे को स्तन पान कराना चाहिए।