अनोखा रहस्य: इस झरने में नहाने मात्र से दूर हो जाती हैं सभी बीमारियां, वैज्ञानिक भी हैरान

यह प्रकृति अपनेआप में एकक रहस्य हैं जो कि कई ऐसे राज समेटे हुए हैं जिनका पता लगना मनुष्य के लिए बहुत मुश्किल साबित हुआ हैं। एक ऐसा ही अनोखा रहस्य लिए हुए हैं तुर्की में पमुक्कले की पहाड़ियों के झरने जो कि खूबसूरती के लिए तो प्रसिद्द है ही, लेकिन इसी के साथ ही यह रहस्य है की इन झरनों का पानी अपनेआप ही गर्म हो जाता हैं और जो भी व्यक्ति इस झरने में स्नान कर ले, उसकी सभी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। तो आइये जानते हैं इस झरने के बारे में जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरानी में डाल दिया।

इन झरनों के लिए माना जाता है कि ये यहां हजारों सालों से हैं। यहां के पानी का तापमान (Temparature) 37 डिग्री से 100 डिग्री के बीच रहता है। माना जाता हैं कि इन गर्म पानी के झरनों में नहाने से कई तरह की बीमारियां खासतौर से त्वचा संबंधी बीमारियां ठीक हो जाती हैं जो कि दुनियाभर के सैलानियों के लिए आकर्षण का कारण बनते है।

बता दे कि यहां की सबसे बड़ी पहेली ये है कि यहां मौजूद गर्म पानी के सरोवर अपने आप बने हैं या फिर बनाए गए हैं, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। इन झरनों के पानी को लेकर कई बार वैज्ञानिक शोध (Research) कर चुके हैं, जिसके मुताबिक यहां के पानी में मौजूद खनिजों के बाहरी संपर्क में आने से कैल्सियम कार्बोनेट बनता है, जो हजारों सालों से इन झरनों के किनारों पर जमा हो रहा है। यही कारण है कि इन झरनों ने सरोवर का आकार ले लिया।