यहां राजा के सामने अर्धनग्न होकर हजारों लड़कियां करती हैं डांस, इन्हीं में से चुनी जाती है नई रानी

हर देश के कुछ नियम-कानून होते हैं जिनको मनाना वहां की जनता के लिए जरूरी होता हैं। लेकिन कुछ देशों के कानून बेहद अजीबोगरीब होते हैं जिनको मान पाना बहुत मुश्किल होता हैं। ऐसा ही एक देश हैं स्वाजीलैंड जहां के कानून बेहद ही हैरान करने वाले हैं। दरअसल, स्वाजीलैंड एक अफ्रीकी देश है। यहां के राजा मस्वाती तृतीय ने देश का नाम बदलकर 'द किंगडम ऑफ इस्वातिनी' रखा था। देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर यह अनोखी घोषणा की गई थी।

इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में 'उम्हलांगा सेरेमनी' फेस्टिवल होता है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा कुंआरी लड़कियां और बच्चियां शामिल होती हैं। इस फेस्टिवल में राजा के सामने कुंआरी लड़कियां डांस करती हैं। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक, इन्हीं लड़कियों में से राजा अपनी नई रानी चुनते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और समस्त प्रजा के सामने डांस करती हैं।

यहां की बुजुर्ग महिलाएं लड़कियों को शादी होने तक वर्जिनिटी और अपने शरीर को सुंदर बनाए रखने की सीख देती हैं। इस फेस्टिवल की खास बात ये है कि इसमें लड़कियों को अपनी परंपराओं को समझने और सीखने का बेहतर मौका मिलता है। कहते हैं कि यहां शादी से पहले अगर लड़कियां प्रेग्नेंट हो गईं तो उनके परिवार पर जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माने के तौर पर लोगों को एक गाय देनी होती है।

इस देश के राजा ने 14 शादियां की हुई हैं, जिससे उन्हें 25 बच्चे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि राजा ने आदेश दिया है कि यहां के लोग कम से कम दो शादियां करें, नहीं तो उन्हें जेल हो जाएगी। हालांकि राजा ने इस खबर को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई भी आदेश नहीं दिया है।