रूस के हवाई हमलों के सायरन के बीच यूक्रेन के इस कपल ने रचाई शादी!

रूस ने यूक्रेन पर हमला किया हैं और लगातार यूक्रेन में धमाकों की आवाज आ रही हैं। हांलाकि इस हमले में यूक्रेन का आम नागरिक भी हथियार लेकर खड़ा हैं जो अपने देश की रक्षा में लगा हुआ हैं। इस बीच यूक्रेन का एक कपल सुर्ख़ियों में आ गया हैं जिसने हवाई हमलों के सायरन के बीच शादी रचाई हैं। अब इस समय इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कपल ने राजधानी कीव (Kyiv) में स्थित एक चर्च शादी की। शादी के बाद, यरीना और स्व्यातोस्लाव ने यूक्रेन की रक्षा में मदद करने के लिए डिफेंस सेंटर में जाने का फैसला किया।

जानकरी के अनुसार अक्टूबर, साल 2019 में दोनों की मुलाकात एक प्रदर्शन के दौरान हुई थी और अब दोनों ने यह सोचकर शादी कर ली कि ना जाने भविष्य में क्या हो जाए। उन्हें नहीं पता आगे यूक्रेन में क्या होने वाला है? इसी के चलते दोनों ने शादी कर ली। वहीं सीएनएन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, यरीना ने कहा कि हालात बहुत खराब हैं। हम अपनी जमीन के लिए लड़ने जा रहे हैं। हो सकता है कि हमारी मौत हो जाए लेकिन हम उससे पहले एक-दूसरे के हो जाना चाहते थे। आप सभी को बता दें कि यरीना और स्व्यातोस्लाव ने 6 मई, 2022 को शादी करने की योजना बनाई थी। हालाँकि रूस के हमले शुरू होने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार तड़के यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था, जिसके बाद यूक्रेन पर मिसाइलों से हमला हुआ और रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के इलाकों पर कब्जा करना शुरू किया और यूक्रेन अपनी सुरक्षा में इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा हैं।