कर्जदार नहीं चुका पाया पैसा तो यूक्रेन सरकार ने कर डाला अंडरवियर को नीलाम

जब भी कभी किसी कर्जदार द्वारा कर्ज नहीं चुकाया जाता हैं तो उसकी संपत्ति की नीलामी कर वह कर्ज वसूला जाता हैं। इसका एक अनोखा मामला सामने आया युक्रेन में जहां एक व्यक्ति कर्ज नहीं चुका पाया तो यूक्रेन सरकार ने कर्जदार का अंडरवियर नीलाम कर वसूली करने का काम किया। यह सेटम प्रक्रिया के तहत किया जाता हैं। यूक्रेन में फंसे हुए कर्ज वसूली के लिए 2015 में सेटम नाम की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके अंतर्गत कर्ज अदायगी में चूक करने वालों की संपत्ति जब्त कर नीलाम की जाती है।

कर्ज लेना व नहीं चुकाना कई लोगों की लत बन चुका है। ऐसे में सख्त नियमों की दरकार हमेशा होती है, लेकिन यूक्रेन सरकार ने इंतेहा कर दी। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की सेंट्रल सिटी किर्वी रिह में न्याय मंत्रालय की वेबसाइट पर अनूठा विज्ञापन निकाला गया है। इसमें एक अंडरवियर की नीलामी की सूचना है। यह अंडरवियर एक कर्जदार की है, जो सरकार को पैसा नहीं लौटा पा रहा है। इसे मात्र 19.4 हर्विनिया करीब 50 भारतीय रुपये में नीलाम किया जा रहा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन सरकार देश के कर्ज नहीं चुकाने वालें की भेड़ें और गाय भी नीलाम कर रही है। कोरोना काल इस देश में कर्जदारों की संख्या व फंसा कर्ज दोनों तेजी से बढ़े हैं। इसलिए तेजी से वसूली की जा रही है। इससे पहले वर्ष 2020 में एक उम्रदराज महिला के दो कुत्तों को नीलाम किया गया था।