यहाँ दो शादी नहीं करने पर खानी पड़ सकती है जेल की हवा, जानें इस अनोखे कानून के बारे में

हमारे देश में शादी से जुड़े कई क़ानून बने है जिसके अंतर्गत कोई भी पुरुष या महिला केवल एक ही व्यक्ति से शादी कर सकते है और पहला साथी होने के बावजूद किसी और से शादी करना गैर कानूनी माना जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आपको दूसरी शादी करने पर नहीं बल्कि दो शादी नहीं करने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। तो आइये जानते है यहाँ के इस अनोखे कानून के बारे में।

अफ्रीकी देश इरीट्रिया, जहां हर युवक को यह आदेश दिया गया है कि वह दो शादियां करें और अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक, यहां पुरुषों की संख्या महिलाओं के मुकाबले में काफी कम है, जिसके चलते एक पुरुष को दो महिलाओं से शादी करने का आदेश दिया गया है और इसी कारण यहां यह अनोखा कानून भी बनाया गया है। यहां एक प्रावधान ऐसा भी है कि यदि पहली पत्नी भी दूसरी शादी में विरोध पैदा करती है तो उसे भी उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है।