दो मुंह वाला सांप एकसाथ निगल गया दो चूहे, कमजोर दिल वाले न देखें ये वीडियो

क्या आपने कभी दो मुंह वाला या दोमुंहा सांप (two headed snake) देखा है। अगर नहीं तो आज हम आपको दिखा देते है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दो मुंह वाले सांप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोमुंहा सांप एकसाथ दो चूहों को निगलते हुए नजर आ रहा है। अगर आपका दिल कमजोर है, तो आप इस वीडियो को देखने से बचें।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को अमेरिकी यूट्यूबर Brian Barczyk ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया, जिसमें दो सिर वाले सांप को एक साथ दो चूहों को निगलते देखा जा सकता है। उन्‍होंने कैप्शन के साथ लिखा, 'दो सिर वाले बेन और जेरी खा रहे हैं।'

इस वीडियो को अबतक दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर लगातार ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। लोग दोमुंहे सांप के इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं।