एक कछुए के पेट से निकले इतने सिक्के, देख डॉक्टर हुए हैरान

आपने अक्सर ऐसी कई विचित्र चीजों के बारे में सुना होगा जिसमें किसी व्यक्ति को कई अखाद्य चीजों को खाने का शौक होता हैं, जो आगे चलकर उसकी बीमारी का कारण बनता हैं। ऐसा ही कुछ एक कछुए के साथ हुआ हैं और जब डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया तो जानकार हैरान रह गए। अब क्या था उनकी हैरानी के पीछे का कारण, आइये जानते हैं।

थाईलैंड में एक कछुए के पेट से 915 सिक्के निकले हैं। कछुए के पेट में इतनी तादाद में सिक्के देखकर एक बार तो डॉक्टर भी हैरान रह गए।

दरअसल, थाईलैंड में समुद्र के किनारे गंभीर हालत में लोगों को एक कछुआ मिला। लोगों ने इस कछुए को अस्पताल पहुंचा दिया। वहां पर सिटी स्कैन में डॉक्टरों को कुछए के पेट में कुछ ऐसा दिखा कि सब चौंक गए। इस कछुए के पेट में से 915 सिक्के मिले जिसे सर्जरी कर निकाला गया।

जानकारी अनुसार, ‘बैंक’ नाम का यह कछुआ लोगों को एक जलाशय के नजदीक गंभीर हालत में मिला। लोगों ने उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सिक्कों के वजन के कारण ही उसकी वेंट्रल शैल पर दबाव पड़ रहा था, जिसकी वजह से उसे दर्द और सूजन हुई। उसे लंग इंफेक्शन भी हो गया था। इस कछुए की आंत में डॉक्टरों को फिशिंग हुक भी फंसा हुआ मिला। सही समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। बता दें कि लोग अपनी मुराद पूरी होने के लिए सिक्के पानी में फेंकते हैं और समुद्री जीव उसे खा लेते हैं।