276 किलो वजनी टूना मछली की हुई नीलामी, कीमत जान उड़ जायेंगे आपके होश

हर साल की तरह इस बार भी न्यू ईयर पर जापान में 276 किलो वजनी ब्लूफिन टूना मछली की नीलामी हुई। रविवार को कारोबारी कियोशी किमुरा ने इस मछली को 13 करोड़ रुपए में खरीदा। किसी टूना मछली के लिए लगाई गई अब तक की यह दूसरी सबसे बड़ी बोली है। कियोशी ने ही पिछले साल 278 किलो की टूना को 22 करोड़ रुपए में खरीदा था। कियोशी ने बताया कि वह इस महंगी मछली को अपने रेस्तरां में ग्राहकों को परोसेंगे।

आपको बता दे, टूना मछली सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे जापान में बेहद पसंद किया जाता है, क्योंकि यह बेहद स्वादिष्ट होती है। इसके साथ-साथं इसमें ओमेगा-3, विटामिन्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ब्लूफिन टूना मछली मुश्किल से मिलती है। इस पर लुप्त होने का खतरा भी मंडरा रहा है।