भारत का ये ट्रंप टावर देता हैं अमेरिका और ब्रिटेन को भी मात

हाल ही में दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय दौरे पर हैं। 24 फरवरी को ट्रंप सीधे अहमदाबाद पहुंचे और वहां 'नमस्ते ट्रंप' आयोजन में शिरकत की। इसके बाद ट्रंप आगरा में ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। ट्रंप द्वारा ताजमहल को बेहद बारीकी से देखा गया और उन्होंने वहां लगभग 1 घंटे का समय व्यतीत किया। दरअसल, ट्रंप राष्ट्रपति से पहले एक सफल रियल एस्टेट कारोबारी भी हैं। दुनियाभर के कई देशों में भी ट्रंप टावर बनाए गए हैं। भारत के पुणे में बना ट्रंप टावर अमेरिका और ब्रिटेन को भी मात देता हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां महज एक फ्लैट की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है।

इस लड़के ने किया ऐसा अनोखा कारनामा कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस मूंछों वाली राजकुमारी के प्यार में कर ली थी 13 लोगों ने खुदकुशी

यह ट्रंप टावर पुणे के कल्याणी नगर में बना है, जिसका उद्घाटन डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने साल 2018 में किया था। यह ट्रंप टावर भारत की रियल एस्टेट कंपनी पंचशील डेवलपर्स के सहयोग से बना है। पंचशील ग्रुप के चेयरमैन अतुल चोरडिया के मुताबिक, 23 मंजिला ये ट्रंप टावर सबसे आलीशान और देश की पहली इको फ्रेंडली इमारत है।

इस ट्रंप टावर में बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर, उनके बेटे रणबीर कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक के फ्लैट्स हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी यहां करीब 16 करोड़ रुपये का एक पेंटहाउस खरीदा है।

23 मंजिला इस ट्रंप टावर की खासियत ये है कि इसका बाहरी हिस्सा पूरी तरह से कांच से बना हुआ है। हर मंजिल पर 6100 स्क्वेयर फुट का एक फ्लैट है। इनमें मॉडर्न फिटनेस सेंटर भी हैं। हर फ्लैट में आउटडोर स्विमिंग पूल है। इसके अलावा यहां के फ्लैट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि सिर्फ बायोमेट्रिक कार्ड के जरिए ही फ्लैट के अंदर आप एंट्री होगी। इस ट्रंप टावर में वर्ल्ड क्लास स्पा भी है, जबकि सुरक्षा के लिए इमारत में वर्ल्ड क्लास सिक्योरिटी सिस्टम भी लगाया गया है।

हालांकि यह ट्रंप टावर विवादों में भी रह चुका है। आरटीआई कार्यकर्ता रवि बराहते ने इमारत बनाने में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था, जिसकी जांच महाराष्ट्र के राजस्व विभाग की ओर से हुई थी, लेकिन आरोप साबित नहीं हो पाया था।