आखिर बर्लिन में ऐसा क्या हुआ कि महिलाओं ने टॉपलेस तो पुरुषों ने ब्रा पहन किया प्रदर्शन

प्रदर्शन करना सभी का अपना अधिकार हैं और इसके लिए आप कौनसा तरीका अपनाते हैं यह बहुत मायने रखता हैं। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक ऐसा प्रोटेस्ट सुर्ख़ियों में बना हुआ हैं जो कि लैंगिक समानता को लेकर उठा हैं। यहां महिलाओं ने टॉपलेस तो पुरुषों ने ब्रा पहनकर प्रदर्शन किया। ये लोग लैंगिक समानता की मांग कर रहे थे। उनका गुस्‍सा पुलिस के उस एक्‍शन को लेकर था, जिसमें एक फ्रांसीसी महिला को टॉपलेस होकर धूप सेंकने के कारण शहर के एक वाटर पार्क से निकाल दिया गया था।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी महिला एक दोस्त और दो बच्चों के साथ स्विम पार्क में गई थी। उस दौरान उसने स्विमसूट पहना रखा था। लेकिन कुछ देर बाद महिला वहां टॉपलेस होकर सनबाथ लेने लगी, जिसका गार्ड्स विरोध करने लगे। पुलिस के इस एक्‍शन ने महिलाओं के एक बड़े वर्ग को नाराज कर दिया। इसी के चलते प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपने शरीर पर 'माय बॉडी, माय च्‍वाइस' जैसे नारे भी लिखवाए हुए थे।

महिला को पार्क से बाहर निकालने के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में पुरुषों ने खुद ब्रा पहनकर प्रदर्शन किया जबकि इस दौरान महिलाओं ने टॉपलेस होकर अपने शरीर पर 'फ्री द बूब्स' और 'माई बॉडी, माई चॉइस' जैसे नारों के साथ पूरे शहर का दौरा किया। कहा जा रहा है कि उस वक्‍त पुलिस-प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए थे, जब महिलाएं सड़कों पर टॉपलेस होकर उतर गईं। वहीं, पुरुष ब्रा और बिकिनी पहने हुए थे।