अपनी पालतू बिल्ली को खूबसूरत बनाने के चक्कर में महिला ने कर डाला कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर पड रही है लताड़

आपने अक्सर देखा होगा कि लोग अपन घरों में पालतू जानवर रखते हैं और उनसे बहुत प्यार भी करते हैं। उनके इस प्यार के चलते वे इनकी सेहत और खानपान का पूरा ध्यान रखते हैं। लेकिन कभीकभार इस प्यार की सनक के चलते वे कुछ ऐसा भी कर बैठते हैं जो नागवार होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप भी स्तब्ध रह जाएँगे।

चीन में एक महिला ने अपनी बिल्ली को खूबसूरत बनाने के लिए एक लाख रुपये खर्च कर दिए। दरअसल, महिला को लगता था कि उसकी बिल्ली खूबसूरत नहीं है और वो चाहती थी कि वो किसी परी की तरह दिखे। इसलिए उसने बिल्ली की ही प्लास्टिक सर्जरी करवा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने सबसे पहले बिल्ली की आंखों की सर्जरी कराई, जिससे उसकी आंखें किसी इंसान की तरह दिखें। इसके बाद उसने उसके चेहरे की भी प्लास्टिक सर्जरी कराई। इस मामले के सामने आने के बाद महिला को लोग जानवरों पर अत्याचार का दोषी बता रहे हैं।

चीन के एक स्थानीय न्यूज चैनल ने इस मामले को उजागर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सर्जरी की वजह से बिल्ली की आंखें सूज गईं और लाल हो गईं। चैनल ने बिल्ली की फोटो भी जारी की है, जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि बिल्ली की आंखों के ऊपर टांके लगे हैं और सूजन है। महिला ने बिल्ली की इस सर्जरी में एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्ली की जिस जानवरों के अस्पताल में सर्जरी हुई, उसके डॉक्टर का कहना है कि कई लोग अपने पालतु कुत्तों की आइब्रो सेट करवाते हैं, ताकि वो डॉग शोज में भाग ले सकें, लेकिन यह अपने तरह का पहला मामला है।

सोशल मीडिया पर महिला को लोग जमकर गालियां दे रहे हैं। महिला की इस करामात पर लोग उसे सनकी भी बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि जानवरों के साथ ऐसा करना अत्याचार के दायरे में आता है। यह बिल्कुल जरूरी नहीं था।