कोरोना से बचाव के लिए महिला ने अपनाया अनोखा तरीका, देखकर रह जाएंगे हैरान

कोरोना का बढ़ता संक्रमण चिंता का विषय हैं जिससे बचाव करने के लिए सावधानी रखनी जरूरी हैं। इससे बचाव के लिए सभी अपनी तरफ से प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसमें कुछ लोग ऐसे अनोखे तरीके अपना रहे हैं जो सभी को हैरानी में डाल दें। ऐसा ही कुछ क्यूबा के हवाना की एक 82 वर्षीय महिला खुद को कॉर्डबोर्ड बॉक्स से ढ़ककर बाजार जाती हैं। ऐसा वो इसलिए करती हैं ताकि वो कोरोना से बची रहें। रॉयटर्स इंडिया ने यह वीडियो अपने पेज पर शेयर किया है।

बता दें की इस 82 वर्षीय महिला का नाम Feridia Rojas है। वो खुद को कोरोना से बचाने के लिए ये कार्डबोर्ड बॉक्स पहनती हैं। यहां तक कि वो बाजार सामान लेने जाते समय भी इसे पहनती हैं। इसमें वो खुद को पूरी तरह से कवर कर लेती हैं। इस बारें में वो कहती हैं कि इस कार्डबॉक्स को वो अपना घर मानती हैं। एक तरह से इसमें वो सुरक्षित महसूस करती हैं। इसलिए ही वो इसे यूज करती हैं।

हालांकि स्थानीय लोगों को उनकी इस पहल से काफी खुशी है। ये कार्डबोर्ड Feridia ने खुद ही बनाया है। एक तरह से ये एक शिल्ड का ही काम करता है। 82 साल की इस महिला ने बता दिया कि वो कोरोना से अपने लेवल पर जंग छेड़े हुए हैं। ऐसे ही बचावों से कोरोना को हराया जा सकता है।