TikTok वीडियो बना रही थी लड़की, पीछे हुआ कुछ ऐसा, देखने वालों की बोलती हुई बंद, Video वायरल

अक्सर वीडियो बनाते वक्त पीछे कुछ ऐसी घटना घट जाती है जो हमारा दिमाग हिला देती है। ऐसा ही कुछ टिकटॉक (TikTok) पर वीडियो बना रही इस लड़की के साथ हुआ। वीडियो में हम देख सकते है कि लड़की वीडियो बना रही है तभी पीछे से दौड़ते हुए एक व्यक्ति की परछाई दिखाई देती है। कई लोगों का मानना है कि ये परछाई एक भूत की है। @tiengerines नाम के टिकटॉक क्रिएटर ने इस वीडियो को शेयर किया है। ट्विटर पर भी उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है। ट्विटर पर उनके वीडियो के 70 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।

लड़की वीडियो में 'चांस द रैपर' के सॉन्ग ग्रॉसेरीज पर डांस कर रही थी। वीडियो में उन्होंने देखा कि पीछे एक परछाई जा रही है। चांस द रैपर ने इस वीडियो को देखा और कमेंट किया, 'अरे ऊपर की तरफ भूत है...'

@tiengerines ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे बताओ कि मैं अकेली नहीं हूं, जिसने ये देखा है।' वहीं उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'कृप्या इसे ट्विटर पर वायरल कर दीजिए। हे भगवान मैं डरी हुई हूं।'

एक यूजर ने लिखा, 'बेहद डरावना, पीछे से शख्स ऐसा निकला जैसे वो इस जगह का मालिक है।' कुछ लोग इस वीडियो को लेकर मजाक कर रहे हैं तो कुछ इस वीडियो को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। लेकिन अभी तक ये मिस्ट्री सुलझ नहीं पाई है।