टिक टॉक (TikTok) वीडियो बनाने के लिए चार लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन चारों ने कुछ अलग हटकर वीडियो बनाने के चक्कर में पहले सांप को पकड़ा और फिर उसके साथ डांस किया। इन चारों के मन नहीं भरा तो सांप को मारकर जला दिया। इस पूरी घटना को उन्होंने वीडियो में शूट किया और टिक टॉक पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो 5 मार्च को वायरल हुआ। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो वन विभाग ने वन्य प्राणी अत्याचार कानून के तहत चारों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना गुजरात के महीसागर जिले की है।