इश्क की ऐसी कहानी जिसे जानने के बाद उड़ जाएंगे आपके भी होश! तीन बहनों को हो गया एक ही लड़के से प्यार, चारों गए घर से भाग

हर प्यार की एक कहानी होती हैं जो अपनेआप में स्पेशल होती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको इश्क की ऐसी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे और इस पर विश्वास नहीं कर पाएंगे। यह मामला उत्तरप्रदेश का हैं जहां तीन सगी बहनों को एक ही लड़के से प्यार हो गया और हद तो तब हो गई तीनों बहने लड़के के साथ भाग गई। जिनमें दो बहनें बालिग हैं, जबकि एक नाबालिग बताई जाती है। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं। अजीमनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से लड़कियों के गायब होने की एफआईआर नहीं दर्ज गई है। अगर शिकायत आएगी तो पुलिस उन्हें तलाश करने में पूरी मदद करेगी।

जानकारी के अनुसार करीब हफ्ते भर पहले यहां के एक गांव की तीन बहनें घर से बिना बताए कहीं चली गईं। तीनों के अचानक गायब होने से मामला गंभीर हो गए। परिवार वालों ने तलाश शुरू की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। उन्होंने इस बात को दबाए रखने की कोशिश की। लेकिन बात गांव और आसपास क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद लोग बातें बनाने लगे। कहा जा रहा है कि तीनों बहनें किसी युवक के साथ फरार हो गई। हालांकि, फैमिली वाले तीनों लड़कियों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी गई है।