इस महिला का सपना बना उसके लिए परेशानी का कारण, सुबह उठते ही सच हो गई बात

अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि सुबह के सपने सच होते हैं और ऐसा कई लोगों को लगता भी हैं कि उनके सपने सच भी हो रहे हैं। लेकिन एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ और उनके द्वारा देखा गया रात का सपना सुबह उठकर उनके लिए परेशानी का कारण बना। यह पूरी जानकारी आपको हैरान कर देगी और इसके बारे में सोचने पर मजबूर कर देगी। तो आइये जानते हैं पूरा मामला।

दरअसल, कैलिफोर्निया की रहने वाली जेना इवांस ने रात में सोते समय सपना देखा कि वह और उसका मंगेतर एक तेज गति से चल रही ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इस दौरान कुछ बुरे लोगों ने उसकी सगाई की अंगूठी, जो हीरे की थी, छीनने की कोशिश की, लेकिन उसने अंगूठी(ring) को बचाने के लिए उसे निगल लिया। 29 वर्षीय इवांस जब सुबह सोकर उठीं तो वो यह देख कर चौंक गईं कि उनकी ऊंगली(finger) में वो सगाई वाली अंगूठी नहीं थी। इसके बाद इवांस ने अपने मंगेतर को उठाया और उसे सपने वाली सारी बात बताई। फिर दोनों तुरंत अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में जब डॉक्टरों ने इवांस का एक्स-रे किया तो उनके पेट में 2।4 कैरेट की हीरे की अंगूठी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद इवांस के पेट से अंगूठी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन उससे पहले उनसे मृत्यु होने से संबंधित एक फॉर्म पर साइन कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवांस ने बताया कि उस समय मैं खूब रोई, क्योंकि अगर मैं मर जाती तो लोग मुझे पागल समझते। हालांकि उनके पेट से वो अंगूठी सफलतापूर्वक निकाल ली गई। अब इवांस का कहना है कि वो जल्द ही अपने मंगेतर बॉबी हॉवेल से शादी(marriage) करेंगी।