कैंसर के इलाज में मदद करता है यह पेड़, संरक्षण के लिए की जा रही है व्यवस्था

सर आज के समय की सबसे खतरनाक बिमारियों में से एक है जिसकी वजह से हर रोज कई लोगों की जान जा रही हैं। इसक इलाज महंगा होने की वजह से लोग इसकी दवाइयाँ नहीं खरीद पाते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि अगर कैंसर का इलाज एक पेड़ की वजह से हो तो कैसा रहें। जी हाँ, आप को जानकर हैरानी होगी कि चीन में एक ऐसा पेड़ है जिसकी टैक्सोल की मदद से कैंसर का इलाज होता हैं। तो आइये जानते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

दरअसल, चीन के हुनान प्रांत में एक ऐसी अजीब पेड़ मिला है जो कैंसर का इलाज करने में सहायक है। यह पेड़ 1300 साल पुराना है जिसका टैक्सोल कैंसर के इलाज करने में सहायक है। इस पेड़ को खोजने वालों के अनुसार यह सदाबहार प्रजाति का पेड़ है जो टैक्सस चीनेंसिस पेड़ योंगझोउ शहर के शुनहुआंगशन राष्ट्रीय वन पार्क में मिला है। इस अनोखे पेड़ की लंबाई 35 मीटर और गोलाई 2.2 मीटर है। इसके अगल बगल दो और छोटे पेड़ हैं। इस बारे में चीन की सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ का कहना है कि इन तीनों ही पेड़ों को स्थानीय ग्रामीणों ने बेहतर तरीके से संरक्षित करके रखा हुआ है।

इतना ही नहीं माना जाता है कि इस पेड़ की प्रजाति 25 लाख सालों से अस्तित्व में है। इस पेड़ से कुछ बीज निकलते हैं। इस प्रजाति का पेड़ केवल गर्म और गीली जगहों पर ही पनपता है। टैक्सोल का इस्तेमाल कैंसर के इलाज में किया जाता है। इसके बाद इन पेड़ों से टैक्सोल प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में इनकी कटाई होने लगी। अत्यधिक कटाई के कारण इनकी संख्या इतनी कम हो गई और ये प्रजाति विलुप्त होती जा रही है।