क्या अब रोबोट भी पैदा कर सकेंगे बच्चे? जानें इसके पीछे की सच्चाई

वर्तमान समय तकनिकी के लिए जाना जाता हैं जिसमें आए दिन नए विकास हो रहे हैं। इस तकनिकी के चलते ही आजकल रोबोट का इस्तेमाल होने लगा हैं। हर क्षेत्र में रोबोट को काम में लिया जाने लगा हैं। लेकिन जब बात आती हैं प्रजनन की तो रोबोट को एक मशीन के तौर पर देखा जाता हैं जो इस क्रिया को करने में असंभव हैं। लेकिन अब यह भी संभव होता दिखाई दे रहा हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि रोबोट भी बच्चे पैदा कर सकेंगे। विश्व के प्रथम 'जीवित रोबोट' बनाने वाले अमेरिकी एक्सपर्ट का कहना है कि रोबोट अब प्रजनन भी कर सकते हैं। 'जीवित रोबोट' को ज़ेनोबोट्स के नाम से जाना जाता है। कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर तथा रोबोटिक्स जोश बोंगार्ड ने बोला, अधिकांश लोग रोबोट को धातु एवं सिरेमिक से बना मानते हैं, मगर यह सिर्फ इतना नहीं है। ये रोबोट आनुवंशिक तौर पर अपरिवर्तित मेंढक कोशिका से बना जीव है।

एक्सपर्ट्स ने अफ्रीकी मेंढकों के स्टेम कोशिकाओं का इस्तेमाल करके विश्व का पहला 'जीवित, स्व-उपचार' रोबोट बनाया है। ज़ेनोबोट्स को पहली बार 2020 में सामने लाया गया था। इनका साइज बहुत सूक्ष्म है। तब प्रयोगों से पता चला था कि वे ('जीवित रोबोट') चल सकते हैं, समूहों में एक साथ काम कर सकते हैं, खुद को ठीक (स्व-उपचार) भी कर सकते हैं तथा भोजन के बगैर सप्ताहों तक जिन्दा रह सकते हैं। अब जिन वैज्ञानिकों ने Xenobots को वर्मोंट विश्वविद्यालय, टफ्ट्स विश्वविद्यालय तथा हार्वर्ड विश्वविद्यालय के वायस इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल इंस्पायर्ड इंजीनियरिंग में निर्माण किया है, उन्होंने कहा है कि उन्होंने जानवर या वृक्ष से अलग जैविक प्रजनन का एक बिल्कुल नया रूप तलाशा है। ये रूप विज्ञान के लिए ज्ञात किसी भी तौर पर बिल्कुल अलग है।

दरअसल, यह रोबोट Xenobots बॉयोलॉजिकल रोबोट का अपडेटेड वर्जन है, जिसका बीते वर्ष अनावरण किया गया था। इस जीवित रोबोट को वैज्ञानिकों ने मेढ़क की कोशिकाओं से तैयार किया है। यह बहुत छोटा रोबोट कई काम एक साथ कर सकता है। कहा जा रहा कि यह रोबोट कई सिंगल कोशिकाओं को जोड़कर अपना 'शरीर' बना सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, मनुष्य की भांति मेढ़क की कोशिकाएं एक शरीर का निर्माण करती हैं। ये एक सिस्‍टम के तौर पर काम करती हैं। Xenobots बनाने के लिए, एक्सपर्ट्स ने मेंढक के भ्रूण से जीवित स्टेम कोशिकाओं को स्क्रैप किया तथा उन्हें इनक्यूबेट करने के लिए छोड़ दिया।