इन तस्वीरों को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान, सच्चाई सोच से परे

हर इंसान अपनी आंखों का देखा विश्वास करता हैं। लेकिन कभीकभार आंखों का भी कुछ छलावा होता हैं जो समझ से परे होता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है जब जापानी सिंगर ताकुमा तानी को देखते हैं। जब आप इनकी तस्वीरें देखेंगे तो इनकी सच्चाई पहचान नहीं पाएंगे जो कि सोच से परे हैं। आज हम इनकी फोटो आपको दिखने जा रहे हैं उसे देखने के बाद आप समझेंगे कि यह लड़की है लेकिन ऐसा नहीं है। जी दरअसल यह ना तो लड़की है और ना ही बच्ची। बल्कि यह एक लड़का है।

इस समय सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं और इन तस्वीरों में वह स्‍कूल गर्ल के रूप में ही नजर आते हैं। जी दरअसल हाई स्‍कूल के दिनों से ही संगीत में उनकी रुचि रही है और 28 की उम्र में उन्‍होंने एक जापानी रॉक ग्रुप जॉइन किया और संगीत में करियर बनाया। उसके बाद 34 साल की उम्र में ताकुमा ने तय किया कि वह स्‍कूल गर्ल का रूप धरेंगे और तब से अब तक वह ऐसे ही है। आपको बता दें कि ताकुमा को देखकर कोई भी आसानी से धोखा खा सकता है कि वह लड़की है। आपको बता दें कि उनका वजन महज 47 किलो है और इसमें कोई दोराय नहीं है कि इस रूप को अपनाने के लिए उन्‍हें बहुत सारा मेकअप करना पड़ता है, लेकिन ताकुमा के लिए अब यह रोज की बात है।

आपको बता दें कि जापान के एक टीवी शो ने तो उन्‍हें ‘क्रॉस ड्रेसिंग चैंपियनश‍िप’ में विजेता भी घोष‍ित किया जा चुका है। वैसे एक म्‍यूजिश‍ियन और सिंगर होने के साथ ही ताकुमो अब एक टीवी पर्सनैलिटी भी हैं और इसके अलावा उन्‍होंने महिलाओं के कपड़ों का ब्रैंड AtukoSvet Tokyo भी लॉन्‍च किया है। आपको बता दें कि ताकुमो शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। इसी के साथ साल 2016 में उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर शेयर की थी और इसमें वह स्‍कूल गर्ल अवतार में ही थे। उस समय उनकी गोद में एक बच्‍ची थी और उन्‍होंने तस्‍वीर को कैप्‍शन दिया था, ‘मैं एक पिता हूं।’