आखिर कैसे इस शख्स की बीमारी ने बनाया इसे पूजनीय, दूर से आशीर्वाद लेने आते हैं लोग

आपने मंदिरों में भगवान की पूजा होते हुए देखी होगी और संत-महात्मा के प्रति आस्था रखते हुए भी लोग उनकी पूजा करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा देखा हैं कि किसी शख्स की बीमारी की वजह से उसकी पूजा की जाती हो। ऐसा ही कुछ देखने को मिलता हैं मानसा के मनप्रीत सिंह के 23 इंच लंबे और 6 किलो वजनी 21 साल के युवक की लोग भगवान का रूप मानकर पूजा करते है। दूरदराज से लोग इसके दर्शन करने और इससे आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। चौकाने वाली बात ये है कि, मनप्रीत सिंह का वजन आज भी उतना ही है जितना 6 माह की उम्र में था। लोगो का दावा है कि ये लडक़ा दुनिया का सबसे छोटे कद का इंसान है।

मनप्रीत सिंह के माता मनजीत कौर और पिता जगतार सिंह बताते है कि, जब मनप्रीत ने जन्म लिया था तब वह पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य था। लेकिन जब वह 6 महीने का हुआ तो उसका कद बढऩा बंद हो गया। पिता के पास इतने पैसे मौजूद नहीं थे कि वह उसका इलाज किसी बड़े अस्पताल में करवा सकते। लेकिन फिर भी जब डॉक्टरों को दिखाया तो पता चला कि, मनप्रीत को थायरॉयड की बीमारी है। जिसका इलाज काफी महंगा था। इसके चलते उसकी बीमारी स्थाई हो गई। और आज उसकी हालत कुछ ऐसी है कि वह ना तो चल पाता है और ना ही किसी से कुछ बात कर पाता है।

माता पिता का कहना है कि जब वह 3 साल का था तब तक वह धीरे-धीरे चल लेता था, लेकिन उम्र के साथ उसकी तबीयत बिगड़ती गई। उसकी मां मनजीत कौर ने बताया है कि उनके रिश्तेदार उसके बेटे को भगवान का रूप मानकर पूजा करते हैं। केवल रिश्तेदारों को ही नहीं बल्कि बहुत से लोगों को यही लगता है कि मनप्रीत सच में ऊपरवाले का ही कोई अंश है। इसी सोच के साथ लोग आते हैं और उसका आशीर्वाद लेते हैं। मनप्रीत के दो भाई और भी हैं जो आज उनके साथ ही रहते हैं और वो पूरी तरह स्वस्थ भी हैं।