यह इंसान जिन्दा रहने के लिए पीता है यूरीन, कारण आपको सोचने पर मजबूर कर देगा

देश-दुनिया में कई अनोखे इंसान होते हैं जो अपनी विशेषता के लिए जाने जाते हैं। कुछ लोग अपने अच्छे तो कुछ बुरे कामों के लिए जाने जाते हैं। वहीँ कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने अनोखे और विचित्र कामों के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही अनोखे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिन्दा रहने के लिए यूरीन पीता है। अब वह ऐसा क्यों करता हैं, आइये जानते हैं इसके बारे में।

यह इंसान 6 सालों से रोज़ाना हेल्थ ड्रिंक की तरह यूरिन पीता है। असल में ब्रिटेन के रहने वाले डेव मर्फी पिछले छह सालों से खुद को फिट रखने के लिए खुद की ही यूरिन पी रहे हैं।

ब्रिटेन के रहने वाले डेव मर्फी पिछले 6 सालों से लगातार युरिन पी रहे हैं। अस्थमा के साथ-साथ और भी कई बीमारियों ने उन्हें अपने शिकंजे में जकड़ रखा था। लेकिन जब से उन्होंने यूरिन पीना शुरू किया तब से उनकी सेहत में ज़बरदस्त सुधार देखने को मिला है।

मर्फी ने बताया कि यूरिन पीने से उनका वज़न 50 किलो कम हो गया है। साथ ही उनकी उम्र काफी कम दिखती है और वो खुद को काफी यंग फील करते हैं।