यह इंसान बनता हैं हर हफ्ते पिता, बन चुका है 800 बच्चों का बाप

अपने वह पंक्ति तो सुनी ही होगी कि 'बच्चे दो ही अच्छे' जिससे जनसँख्या में ज्यादा इजाफा ना हो, क्योंकि पहले के समय में एक ही दंपत्ति के कई बच्चे होते थे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पूरे 800 बच्चे हैं। जी हाँ, यह इंसान हर हफ्ते पिता बनता हैं और अब तक देश-विदेश में इसके 800 से ज्यादा बच्चे हैं। यह कैसे मुमकिन हैं, आइये जानते हैं इसके बारे में।

साइमन वाटसन के वाकर्इ 800 बच्चे हैं। दरअसल साइमन एक स्पर्म डोनर हैं। साेशल मीडिया पर उन्होंने अपना बिजनेस भी शुरू कर रखा है। साइमन वाटसन के 800 बच्चे किसी एक देश में नहीं बल्कि कर्इ देशों में हैं। स्पेन से लेकर ताइवान तक कहीं न कहीं पर उनका एक बच्चा सप्ताह में जन्म ले रहा होता है।

साइमन की सफलता का सबसे बड़ा राज है कम कीमत का स्पर्म। किसी भी क्लिनिक से स्पर्म खरीदने के लिए आपको काफी कीमत चुकानी पड़ती है। यही कारण है कि लोग महंगे क्लिनिक की बजाय साइमन से संपर्क करते हैं।

अब साइमन की ख्वाहिश है कि वे सबसे ज्यादा बच्चों के पिता बने और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएं। इसके लिए वे नियमित रूप से अपना चैक अप करवाना नहीं भूलते हैं। साथ ही लोगों का उन पर विश्वास बना रहे इसलिए वे अपने हैल्थ सर्टिफिकेट को आॅनलाइन पोस्ट भी करते हैं।