रोज 35 किलो भोजन के बाद 15 कटोरी मीठा खाता था यह राजा

भोजन के शौक़ीन कई लोग होते हैं और वे कभी भी कुछ भी खाने को तैयार रहते हैं। हांलाकि एक सीमा के बाद उनका पेट भरा जाता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे राजा के बारे में बताने जा रहे हैं जो खाने का इतना शौक़ीन था कि रोज 35 किलो भोजन के बाद भी 15 कटोरी मीठा खाता था। यह राजा 24 घंटे खाना खाता था। आपको बता दें कि इस राजा का नाम महमूद बेगड़ा था और गुजरात का छठा सुल्तान भी था जो वीरता के लिए भी प्रसिद्ध है जबकि अपना खाना खाने के तरीके की वजह से काफी ज्यादा फेमस है यह लंबे समय तक राज गद्दी हासिल की थी।

इसी के साथ यूरोप के इतिहासकारों ने बताया कि, ''इस बादशाह को खाने में जहर देने की कोशिश करी जाती थी इन्हें रोज रोज खाने में थोड़ा जहर भी दिया जाने लगा था की वह आदी हो जाए।'' कहा जाता है यह इस बादशाह के कपड़े भी कोई इस्तेमाल नहीं करता था क्योंकि वह सभी जहरीले होते थे इस वजह से बादशाह के कपड़ों को जला दिया जाता था।

इसी के साथ वह अपने नाश्ते में एक कटोरा शहद मक्खन और 100 से 150 तक केले खा जाता हैं। कहते हैं यह राजा 35 किलो तक का खाना खा जाता था और खाने के बाद में राजा को मीठा खाना भी काफी ज्यादा पसंद था। जी हाँ, यह राजा खाने के बाद 15 कटोरी तक मीठा खा जाता था वहीं यह रात में भी गोश्त के समोसे खाता था। कहते हैं रात को यह सब खाने के बाद ही राजा की भूख शांत होती थी।