ये है दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम, कीमत करोड़ों में

परफ्यूम आज के समय के लगभग हर युवा की पसंद होती हैं। वर्तमान समय में हर युवा अपनी पसंदीदा सुगंध का आनंद लेना चाहत है ताकि वह जिससे भी मिले वह इनके शरीर से आती महक का दीवाना हो जाये। हर परफ्यूम लगाने वाले व्यक्ति की चाहत होती है कि वह महंगे से महंगा परफ्यूम लगाये। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया के महंगे परफ्यूम के बारे में जिसको खरीदने के लिए आपको अपना घर भी बेंचना पद जाए। तो आइये जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम के बारे में।

दुनिया के सबसे कीमती परफ्यूम का नाम है क्लाइव क्रिस्टियन और इसे बनाने वालों का वादा होता है इसे सर्वश्रेष्ठ बनाने का। वहीं इसे इस्तेमाल करने वाला भी जानता है कि ये दुनिया का सबसे बेहतरीन और सबसे खूबसूरती से तैयार इत्र हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे बनाने के लिए सबसे दुर्लभ और उच्चतम गुणवत्ता वाली चीजों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए ‘नंबर 1’ कहे जाने वाले इस परफ्यूम को आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम के रूप में मान्यता मिली हुई है, जो इसकी श्रेष्ठता को बताता है।
इसकी विशिष्टता इसकी खास पैकिंग में भी दिखती है। जिस बोतल में इसे बेचा जाता है वो बेहद खूबसूरत और अपने आप में अनोखी होती है। क्लाइव ने इसकी क्रिस्टल बोतल पर 24 कैरेट सोने के जाली में हीरे जड़ कर प्रस्तुत किया है। इसीलिए ये दुर्लभ भी है इसके केवल 2000 के लगभग सेट तैयार किए गए हैं। इस पर एक शेर की आकृति बनी है जिसकी आंखों में दो पीले हीरे भी लगे हुए हैं, जबकि एक रेयर गुलाबी हीरा उसकी जीभ को दिखाने के लिए लगाया गया है।

30 मिलीलीटर की नंबर 1 की बोतल में दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम मिलता है जिसकी कीमत एक लाख 43 हजार पाउंड यानि एक करोड़ 30 लाख 47 हजार रुपए है। ये सलोन डी परफ्यूम में एक्सक्लूसिव रूप से बिकेगा। 1872 में पहली बार स्थापित एक ब्रिटिश परफ्यूमरी के संरक्षक क्लाइव क्रिश्चियन बने। यह एक मात्र परफ्यूमरी है, जिसे रानी विक्टोरिया के मुकुट की छवि प्रदान की गई थी। उनका इरादा था कि मूलभूत मूल्यों और सुगंध की विरासत को पुनर्जीवित करके खुशबू की दुनिया को सच्ची लक्जरी दे सकें।