सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इंसानों की तरह दिखने वाली यह मछली

समंदर अपनेआप में एक विशाल दुनिया हैं जिसमें रहने वाले जीवों की अनेकों प्रजातियां इसकी विशेषता को बढ़ाने का काम करती हैं। रहस्योंन से भरे समुद्र की कई बातें बेहद चौंकाने वाली होती हैं। ऐसी ही एक चौंकाने वाली मछली सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं क्योंकि वह इंसानों की तरह दिखती हैं। इसके होंठ और दांत इंसानों की तरह नजर आते हैं। इस मछली की इसी चीज ने लोगों को हैरान कर दिया है, जिसके बाद बहुत से लोग मछली की इस फोटो पर अपनी फोटो एडिटिंग की एक्सपेरिमेंट का प्रदर्शन करने लगे है।

जैसे की इस फोटो में कुछ ने उसके हाथ बना दिए, तो कुछ ने उसकी आंखें और पलकें बना दी है। हालांकि इस मछली की तस्वीर को @raff_nasir ने ट्विटर पर शेयर किया है। शेयर की गयी इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘इसके होंठ मुझसे ज्यादा सुंदर हैं!’ कुछ लोगों ने तो मछली की तस्वीरों को एडिट कर उसके रूप को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया है! जो की लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

बता दें की रिपोर्ट के अनुसार, यह मछली मलेशिया में पाई गई है, जिसे Triggerfish के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा ये मछली इंडो-पेसिफिक ओशन में पाई जाती है।