एक बिल्ली बनी शहर की मेयर, जानें क्यों और कैसे

आपने अपने जीवन में कई अजीब घटनाओं को होते हुए देखा होगा या उनके बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि आपके शहर की मेयर एक बिल्ली बन गई हो। जी हाँ, सुनने में वाकई अजीब लगता है लेकिन ऐसा हुआ हैं और यह बिल्ली कुछ दिन नहीं बल्कि पूरे 16 साल तक शहर की मेयर बनी रही। तो आइये आज जानते हैं इस बिल्ली और उस शहर के बारे में।

संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का प्रान्त में एक छोटा सा शहर है -टॉकटीना। यहां की मेयर एक बिल्ली थी। इस बिल्ली का नाम था स्टब्बस जो यहां की मेयर थी। कहा जाता है कि पिछली बार जब यहां चुनाव हुए थे तो यहां के लोगों ने चुनाव में खड़े हुए सभी उम्मीदवारों के प्रति नापसंदगी जाहिर करते हुए इस बिल्ली को मेयर चुन लिया था।

स्टबब्स को 1997 में टॉकटीना का मेयर चुना गया था और ये बिल्ली 16 साल तक इस शहर की मेयर रही। हाल ही में इस बिल्ली का 20 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। स्टबब्स एक रात सोने गई और फिर कभी नहीं जागी। टॉकटीना शहर के लोगों को अब अपने मेयर का प्यार नहीं मिल पाएगा।

स्टबब्स के नखरे किसी इंसान से कम नहीं थे। उसे शीशे के गिलास से पानी और कैटनीप पीना खासा पसंद था। अब आप ही बताइए जो बिल्ली 16 साल से मेयर थी वो मामूली तो हो नहीं सकती। उसके नखरे भी उसी की तरह खास होंगे।