118 साल से लगातार जल रहे इस बल्ब को देखने आते है लोग, गिनीज बुक में दर्ज करा चुका नाम

आप जब भी कभी बाजार बल्ब खरीदने जाते हैं तो आपको दूकानदार कई बल्ब दिखाता हैं और कुछ समय के लिए उसकी गारंटी भी देता हैं। लेकिन क्या किसी दुकानदार ने आपको उसकी लाइफ टाइम गारंटी दी हो कि यह बल्ब कभी फ्यूज ही नहीं होगा और जिंदगीभर चलेगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसें बल्ब के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने लगातार जलने की वजह से गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करा चुका हैं और दूर-दूर से लोग इस 118 साल से जल रहे बल्ब को देखने आते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1937 में बिजली का तार बदलने के लिए इस बल्ब को पहली बार बंद किया गया था और तार बदलने के बाद उसे फिर से जला दिया गया था। यह अनोखा बल्ब सेंटेनियल नाम से जाना जाता है। कैलिफोर्निया के लिवरमोर शहर के दमकल केंद्र में लगे इस बल्ब को शेल्बी इल्क्ट्रॉनिक कंपनी ने बनाया था, जिसे वर्ष 1901 में पहली बार जलाया गया था। तब से लेकर आज तक यह बल्ब जल ही रहा है। इस बल्ब का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (guinness book of world record) में दर्ज है। इस बल्ब की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाती है।

इस अनोखे बल्ब को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। दमकल केंद्र में कभी-कभी इतनी भीड़ हो जाती है कि लगता है कि वो कोई म्यूजियम हो। चार वॉट बिजली से चल रहा ये बल्ब 24 घंटे जलता रहता है। साल 2001 में इस बल्ब का 100वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था, जिसमें संगीत पार्टी का भी आयोजन किया गया था। साल 2013 में यह बल्ब अपने आप बंद हो गया था, तब लोगों को लगा था कि शायद बल्ब फ्यूज हो गया, लेकिन जब जांच की गई तो तार में खराबी निकली। इसके बाद तार को फिर से बदल दिया गया और बल्ब फिर जलने लगा।