Google Map की मदद से 5 चोरों ने लूट डाले 9 मंदिर, पुलिस ने यूं धर दबोचा

टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जहा हम अपनी सुविधाओं के लिए करते है वही चोर इसका इस्तेमाल चोरी के लिए करने लगे है, हाल ही में कर्नाटक से चोरी का अनोखा मामला सामने आया जहा Google Map के जरिये चोरी को अंजाम दिया गया। 5 चोरों ने मिलकर Google Map का सहारा लेकर 9 मंदिरों को लूट लिया। उन्होंने मंदिर के अंदर के हर दरवाजे और नक्शे को अच्छे से स्कैन किया और फिर घटना को इंतज़ाम किया। जी हां, जिस तरह गूगल मैप का इस्तेमाल कर लोग रास्ता ढूंढते हैं ठीक वही तरीका चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला।

ये 5 चोर साल 2018 के सितंबर महीने में मिले। सबने मिलकर दूर दराज के कम भीड़ वाले इलाकों में बने मंदिरों को लूटने का प्लैन बनाया। इस प्लैन को अंजाम देने के लिए इन्होंने गूगल मैप्स (Google Maps) का इस्तेमाल किया। इसकी मदद से सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि इन चोरों ने 9 मंदिरों से लाखों की चोरी कर डाली। टीओआई को इलाके के सुप्रीटेंडेंट धर्मेंद्र कुमार मीना ने बताया कि इन चोरों ने सिर्फ मंदिरों के ही नही बल्कि आस-पास रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी निकाल ली।

लेकिन सिर्फ ये चोर ही नहीं बल्कि पुलिस भी टेक्नोलॉजी में माहिर निकली। मंदिरों को लूट रहे इन लोगों को पकड़ने के लिए भी पुलिस ने गूगल मैप की ही मदद ली और इन्हें पकड़ डाला। पुलिस के मुताबिक इन चोरों ने पूजा के महंगे सामानों के साथ-साथ चंदन की लड़कियों की भी चोरी की, जिनकी कीमत करीब 3 लाख के आस-पास है।