कभी ना नहाने के बाद भी सबसे खूबसूरत दिखती है ये महिलाएं, जानें इसकी वजह

अक्सर देखा गया है कि कई लोग नहाने में आलस करते है और कई बार तो नहाते भी नहीं हैं, जिसके कारण से उनके शरीर से दुर्गन्ध आने लग जाती हैं। लेकी आज हम आपको कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कभी नहीं नहाती हैं फिर भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में मानी जाती हैं। लेकिन ऐसा कैसे मुमकिन हैं आइये जानते हैं इसके बारे में।

अफ्रीका के उत्तरी नामीबिया के कुनैन प्रांत की हिम्बा जनजाति की महिलाएं कभी भी नहाती नहीं है। बावजूद इसके उन्हें अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं माना जाता है।

हिम्बा जनजाति की महिलाओं के लिए नहाना तो बहुत दूर की बात है वे हाथ तक नहीं धो सकती हैं। इस जनजाति में बीस से पचास हजार लोग हैं। जनजाति की परंपरा के अनुसार इन्हें नहाने की इजाजत नहीं होती है, लेकिन खुद को साफ रखने के लिए ये एक अन्य तरीका अपनाती हैं।

ये महिलाएं नहाने की बजाय जड़ी बूटियों की भाप का इस्तेमाल करती हैं। इन खास जड़ी बूटियों को पानी में उबालकर ये अपनी बॉडी को फ्रेश रखती हैं। इससे इनके शरीर से बदबू भी नहीं आती और त्वचा भी महकती रहती है। वहीं त्वचा को धूप से बचाने के लिए भी ये एक तरह के लोशन को प्रयोग में लाती हैं जो कि जानवर की चर्बी और हैमाटाइट की धूल से तैयार होता है।

हैमाटाइट के कारण इनकी त्वचा का रंग लाल हो जाता है। साथ ही ये लोशन महिलाओं को कीड़ों के काटने से भी बचाता है। यही कारण है कि ये महिलाएं रेड मैन के नाम से जानी जाती हैं।