लड़कियों के लिए हुए ये अनोखे अविष्कार, जानकर ही चकराने लगेगा सिर

वर्तमान समय में तकनिकी की मदद से कई अनोखी चीजों की खोज की जा रही हैं। इन्हीं में से कई चीजें ऐसी है जो महिलाओं के लिए की गई हैं और उनके फैशन में भी काम आती हैं। आज हम आपको लड़कियों के लिए किए गए कुछ ऐसे ही अविष्कार की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें जानकार आप भी सोच में पड़ जाएंगे। तो आइये जानते है इन अनोखे अविष्कारों के बारे में।

LED पलकें

LED आईलैशेस आपको भीड़ से अलग अंदाज देंगी। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि इसे इस्तेमाल करेगा कौन? क्या आप किसी पार्टी में ऐसी आईलैशेस लगाकर जोकर दिखना चाहेंगी?

पॉकेट ब्रा

इस ट्रेंडी ‘ब्रा’ का इस्तेमाल कीजिए। अपना सामान महफूज रखिए। बैग से तो कोई आपका सामान चुरा भी सकता है मगर इस जगह से कोई सामान चुराने की हिम्मत नहीं करेगा।

लिपस्टिक स्टिकर

इस लिपस्टिक स्टिकर को अपने होंठ पर चिपकाकर आप शाइनी लुक पा सकती हैं। ये बात और है कि इस शाइनी लिपस्टिक को लगाकर आप सुंदर की बजाय बंदर लगेंगी।

प्लास्टिक फेस

अगर मेकअप करने में आपको आलस आता है तो इस प्लास्टिक फेस को ट्राई कीजिए, लेकिन जरा संभलकर लोग आपको रोबोट ना समझ लें।