OMG! इन चीजों की भी होती हैं एक्सपायरी डेट, क्या कभी सोचा है आपने

जैसे हर इंसान की एक उम्र होती हैं उसके बाद उसे इस दुनिया छोड़ के परलोक जाना होता हैं। उसी तरह हर चीज की एक एक्सपायरी डेट होती हैं। जी हां, हर चीज एक समय के बाद यूज़ करने के लायक नहीं रहती है। लेकिन कई चीजें ऐसी होती हैं जिनके बार एमे लोग सोचते है कि ये तो सालोंसाल चल सकती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी एक्सपायरी डेट आपको हैरानी में डाल देगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

हेयर स्ट्रेटनर

ज्यादा पुराने स्ट्रेटनर से बाल ड्राय या दो मुंहे हो सकते हैं। हर 4 महीने के बाद हेयर स्ट्रेटनर चेंज जरूर कर लें।

टूथब्रश

लूस ब्रिसल्स से मसूड़े छिलने और उनसे ब्लड आने का डर रहता है। अपने टूथब्रश को 3 महीने बाद जरूर चेंज कर लें।

हेयर ब्रश

पुराने हेयर ब्रश से सिर की स्किन में स्क्रैच आने से इन्फेक्शन का डर होता है। हर 7 से 10 महीने के बाद अपना हेयर ब्रश जरूर बदल लें।

चप्पल

स्लीपर्स जब ज्यादा पुरानी हो जाती है तो पैरों में फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। स्लीपर्स की एक्सपायरी डेट 6 महीने की होती है।

तकिया

गलत तरीके से तकिया रखने से गले में दर्द हो सकता है। ध्यान रखें कि 2 से 3 साल के बाद अपना तकिया बदल दें। वरना बहुत सारी बीमारियां हो सकती हैं।