1 मिनट में 1000 बार धड़कता है छिपकली का दिल, जानें ऐसी ही कई अन्य रोचक बातें

प्रकृति में ऐसी कई घटनाएँ होती हैं जो अपनेआप में ही काफी अनोखी होती हैं और इनको जानकर आमजन को काफी अचंभा होता हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि व्यक्ति को मिली इस जानकारी पर विश्वास ही नहीं हो पाता हैं और वह इसके बारे में चिंतन करने लगता हैं। आज हम भी आपके लिए कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों की जानकारी लेकर आए है जो आपको रोमांचित कर देंगे। तो आइये जानते हैं इन रोचक तथ्यों के बारे में।

- एक तितली की बात की जाए तो उसका दिल एक मिनट में 500 बार धड़कता है और एक छिपकली का दिल एक मिनट में 1000 बार।

- आपको यह जानकर अचंभा भी लगेगा कि दुनिया के 100 सबसे अमीर व्यक्ति एक साल में इतनी कमाई कर लेते है कि उससे दुनिया की सारी गरीबी 4 बार खत्म हो जाए।

- आपको यह जानकर झटका लगेगा कि शुक्र ग्रह का एक दिन पृथ्वी के एक साल के बराबर होता है।

- कंगारू एक ऐसा जीव है जो उल्टा नही चल सकता है और हाथी एक ऐसा जानवर है जो कभी कूद नहीं सकता है।

- ब्लू व्हेल एक बार में 2 हजार गुब्बारे जितनी सांस ले सकती है और इतनी ही सांसों को वह छोड़ती भी है।

- नासा की माने तो संस्कृत कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए सबसे अच्छी भाषा मानी जाती है।

- साथ ही एक पेन्सिल में इतना ग्रेफाइट मौजुद होता है कि इससे 35 मील लंबी लाइन को आप खींच सकते हैं और करीब 45000 शब्द इसमें जरिए लिख सकते हैं।