ये 5 घटनाएं आज तक बनी हुई हैं अनसुलझा रहस्य, जानकर आप भी चौंक जाएंगे

कभीकभार जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जिनके बारे में हम सोचते नहीं है और वे अचानक घटित हो जाती हैं। इनमें से कुछ घटनाए ऐसी होती हैं जो अविश्वसनीय होती हैं और अपनी आँखों से देखने पर भी इनपर विश्वास कर पाना मुश्किल होता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही घटनाओं की जानकारी देने जा रहे हैं जो आज तक रहस्य बनी हुई हैं और किसी भी व्यक्ति को सोचने पर मजबूर कर सकती हैं।

- बेवरली गिलमौर नाम की एक महिला जो कि इंग्लैंड (England) की रहने वाली थी, उसने यह दावा किया था कि उसे बीते 30 सालों में करीब 1000 बार मौत का अनुभव हुआ है, लेकिन इसके बावजूद वो जिंदा है। यह घटना अपनेआप में विचित्र है।

- नॉर्वे (Norway) के तट पर साल 2012 में अचानक मरी हुई लाखों मछलियां आ गईं और फिर बाद में वो गायब भी हो गईं। आज तक यह एक रहस्य बना हुआ है कि आखिर यह कैसे और क्यों हुआ था।

- मेडिकल के इतिहास में एक अनोखी घटना तब हुई जब अमेरिका के लोवा में रहने वाले लैंडन जोन्स नाम के लड़के का रहस्य सामने आया। उसको न तो कभी भूख लगती है और न ही प्यास।

- जेसन पैजेट नाम का शख्स अमेरिका के अलास्का में रहता था। साल 2002 में उसके साथ एक ऐसी घटना घटी कि उसे गणित में बिल्कुल भी रूचि नहीं होने पर भी वह अचानक 'मैथेमेटिकल जीनियस' बन गया। इसकी वजह एक दिन सड़क पर एक लुटेरे के घूंसा मारना माना जाता है।

- एक ऐसा शख्स हुआ है जिसका नाम पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। 24 वर्षीय यह शख्स दावा करता था कि वह जो कुछ भी करता था, उसको हमेशा ऐसा लगता था कि उसके साथ पहले भी वो घटना हो चुकी है। इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है कि उसे आखिर ऐसा क्यों लगता था।