इस देश की सरकार को बंद करनी पड़ रही है सभी जेल, वजह बने वहाँ के कैदी

आज के समय में अपराध की संख्या इतनी बढ़ गई है कि जेल में कैदियों की संख्या बढती जा रही हैं। जी हाँ, देश में कैदियों की संख्या इतनी हो चुकि है कि जेल छोटी पड़ने लगी है और एक ही जेल में कई कैदी रखे जाते हैं। शायद ही कोई देश होगा जो बिना जेल के सुशासन की कल्पना कर सकता हैं। लेकिन एक ऐसा देश है जो अपने देश में स्थित सभी जेलों को बंद करने जा रहा हैं और उसके पीछे का कारण बन रहे है वहाँ के कैदी। आइये जानते है इस पूरी जानकारी के बारे में।

आज हम आपको यूरोप के एक देश की सरकार के बारे में बताने जा रहे है जिसने हाल ही में यह फरमान जारी किया है कि वो अपने देश की सभी जेलों को बंद करने जा रही है। क्योंकि इस देश में एक भी अपराधी नहीं बचा है। इस देश में क्राइम रेट बिल्कुल खत्म हो गया है।

नीदरलैंड की सभी जेलें खाली हो गई हैं। यहां अब कोई अपराधी नहीं बचा और जेल खाली पड़ी हैं। इसीलिए सरकार ने देश की सभी जेलों को बंद करने का फैसला लिया है। साल 2013 में इस देश में केवल 19 कैदी थे। 2018 में यहां कोई कैदी नहीं रहा। नीदरलैंड को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना जाता है।