लॉकडाउन : सब्जी और राशन लेने निकला युवक ले आया दुल्हन

देशभर में कोरोना की वजह से लॉकडाउन हैं और केवल जरूरी सामान या काम होने पर ही बाहर निकला जा सकता हैं। हांलाकि कई लोग बाहर अकारण निकलते हैं जिनके लिए पुलिस काफी सख्ती दिखा रही हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक अनोखा मामला सामने आया जिसमें एक व्यक्ति अपने घर से लॉकडाउन के दौरान सब्जी और राशन लेने निकला था लेकिन आते समय शादी कर दुल्हन लेकर आ गया।

आपको बता दें की गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके में लॉकडाउन में अचानक दुल्हन के घर आने पर युवक की मां के तो होश ही उड़ गए। मामला यह था कि बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर ले आया था। नाराज लड़के की मां ने दुल्हन को अपने घर में घुसने से मना कर दिया। इसके बाद पूरा मामला थाना पहुंच गया।

फिर दुल्हन के लिबास में लड़की और उसके साथ लड़का दोनों थाने में पहुंच गए। वहां पर लड़के की मां भी आई और खुले शब्दों में कह दिया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बेटे को वह कतई घर में नहीं रहने देगी।