9 माह नहीं बल्कि तीन साल तक गर्भवती रही ये महिला, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से हुआ असलियत का खुलासा

किसी भी गर्भवती महिला द्वारा गर्भ में बच्चे का नियत समय 9 माह ही माना जाता हैं। लेकिन एक महिला के लिए यह समय तीन साल का बन गया और जब जब अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आई तो इसका बड़ा ही रोचक खुलासा हुआ जो कि बेहद डरावना था। वेल्स की रहने वाली 28 वर्षीय महिला पिछले तीन सालों से अपने पेट पर भारी वजन ढ़ो रही थी।

जानकर आश्चर्य होगा लेकिन तीन सालों तक कीली फावेल का पेट बिलकुल वैसे ही रहा जैसे एक गर्भवती महिला का होता है। शुरूआती समय में कीली ने कई प्रेगनेंसी टेस्ट किये लेकिन सभी नकारात्मक निकले। जिसके बाद कीली ने सोचा शायद ये उसका मोटापा हो सकता है। कीली ने बताया कि, 'पेट का भार इतनी धीरे बढ़ रहा था की किसी गंभीरता पर शक होना नामुमकिन था।'

लेकिन 2016 में अचानक तबियत खराब होने के दौरान शक हुआ की उन्हें कोई गंभीर बीमारी है। जब कीली अपने पति जेमी गिब्बिंस के साथ डॉक्टर की सलाह लेने पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया की कीली गर्भवती हैं। कीली के अनुसार उन्हें देखकर कोई भी कह सकता था की वे 9 माह की गर्भवती हैं। डॉक्टर के कथनानुसार कीली को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया।

शक अब सच्चाई में बदल चूका था क्यूंकि कीली गर्भवती नहीं थी बल्कि उन्हें किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहीं थीं। कीली को ईआर में पहुंचाया गया जहां सीटी स्कैन में उनके ओवरी में 57 पाउंड के सिस्ट होने की बात सामने आई। शरीर पर इतने दाग, खिंचाव के निशान, और शरीर का एक तिहाई वजन खोने के बावजूद, कीली ने दुबारा अपना जीवन पाया और साथ ही वे अब मां बनने में भी सक्षम हैं।