पेड़ काट रहा था शख्स, तभी कुत्ते ने किया कुछ ऐसा... Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दुनिया में सबसे ज्यादा समझदार इंसानों को कहा जाता है लेकिन कई बार देखा गया है कि जानवर कुछ ऐसा कर जाते है जिससे इंसानों को बड़ी सीख मिलती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता इंसानों को बड़ी सीख दे रहा है।

वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स कुल्हाड़ी लेकर पेड़ काटने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, कुत्ता उसे लगातार रोकने की कोशिश कर रहा है। शख्स जैसे ही पेड़ की कटाई करना चाहता है, कुत्ता उस पर भौंक पड़ता है।

कुत्ते के इस वीडियो को ‘thebetterindia’ नाम के सोशल मेडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा गया है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 8 हजार लाइक्स मिल चुके है।