इस केकड़े की कीमत में बन सकता हैं आपका नया आशियाना, जानकर हो जाएंगे सोचने पर मजबूर

हर इंसान की चाहत होती हैं कि उसका अपने मनमुताबिक बना हुआ एक घर हो, हनलाई उसके लिए एक बड़ी जमापूंजी की जरूरत होती हैं। जरा सोचिये कि एक केकड़ा आपकी इस ख्वाहिश को पूरा कर दे तो। जी हां, एक केकड़ा आपकी इस ख्वाहिश कप पूरा कर सकता हैं क्योंकि इसकी कीमत इतनी हैं कि आपका सपना पूरा हो जाए। दरअसल, जापान के लोग हर साल सर्दी में होने वाली सी फूड की पहली बोली का इंतजार करते हैं। इसमें टूना मछलियां भी होती हैं। इसके अलावा नीलामी में खरबूजे की महंगी बोलियां भी सुर्खियां बनती हैं।

इस बार जापान के पश्चिमी टोटोरी इलाके में गुरुवार को बर्फ में पाया जाने वाला स्नो क्रैब (केकड़ा) सुर्ख़ियों में रहा क्योंकि यह 32 लाख 66 हजार रुपए (46000 डॉलर) में बिका। इसे दुनिया का सबसे महंगा केकड़ा माना जा रहा है। स्थानीय अधिकारी शोता इनामों के मुताबिक, 1.2 किलोग्राम और 14.6 सेंटीमीटर लंबे केकड़े की इतनी बड़ी कीमत सुनकर मैं हैरान था। पिछले साल केकड़े के लिए करीब 13 लाख (2 लाख येन) रुपए की बोली लगी थी, जो कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज की गई थी। इस बार की कीमत पिछले रिकॉर्ड को पार कर गई है। इस तरह यह केकड़ा दुनिया का सबसे महंगा केकड़ा हो गया है। सरकार इस साल भी रिकॉर्ड दर्ज करवाने पर विचार करेगी।

केकड़े को स्थानीय दुकानदार ने खरीदा है। इसे जापान के ग्लिट्जी गिंजा जिले में स्थित एक महंगे रेस्त्रां को दिया जाएगा। इस साल जनवरी में जापान के एक उद्योगपति ने एक विशाल टूना मछली के लिए 22 करोड़ (3.1 मिलियन डॉलर) रुपए अदा किए थे। यही नहीं पिछले साल एक जोड़ी खरबूजे के लिए 20.77 लाख रुपए की बोली लगी थी। स्नो क्रैब ठंडे पानी में मिलता है। अटलांटिक महासागर में ज्यादा पाया जाता है। इसके पैर काफी लंबे होते हैं। इसके मांस का इस्तेमाल जड़ी-बूटियों में किया जाता है।