क्या आप जानते हैं ट्रेन के डिब्बों पर बनी इन पीली धारियों का मतलब, आपसे है इनका गहरा नाता

अक्सर हमारे सामने ऐसे कई निशान होते है जो हमारे मतलब के होते हैं लेकिन अधूरी जानकारी के चलते हम उन्हें समझ नहीं पाते हैं। ऐसा ही कुछ होता हैं रेल के सफ़र के दौरान। क्या आपने कभी रेल के डिब्बों पर बनी विभिन्न रंगों की धारियों पर गौर किया हैं। रेल के डिब्बों पर पीले, लाल या नीले रंग की धारियां बनी होती हैं जो आपके बड़े काम की होती हैं लेकिन इनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। तो आइये हम बताते हैं आपको इसके बारे में।

- पीले, लाल, नीले या फिर अन्य रंग की धारियां यात्रियों की सुविधा के लिए ही होती है। कोच के ऊपर बनी ये धारियां बताती हैं कि द्वितीय श्रेणी यानी जनरल डिब्बा यह है।

- पीले रंग की मोटी धारियां नीले या लाल रंग के कोच पर आपने जरूर देखीं होंगी। इन धारियों का मतलब हैं कि विकलांग और बीमार लोगों के लिए यह कोच हैं।

- लोकल ट्रेन पर ग्रे पर लाल कलर की लाइंस होती हैं जो यह बताती हैं कि यह फर्स्ट क्लास कोच है।