घंटों बीत जाते हैं अंग्रेजी के इस शब्द को बोलने में, शायद ही जानते होंगे आप इसके बारे में

अंग्रेजी आज के समय में सबसे प्रचलित भाषा हैं और ज्यादातर जगहों पर इसी का ही इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन कई लोगों के लिए यह परेशानी का कारण बनती हैं क्योंकि उनसे अंग्रेजी के बड़े शब्द नहीं बोलने में आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंग्रेजी का एक ऐसा अनोखा शब्द हैं जो बहुत ही बड़ा हैं और इसे बोलने में ही घंटों लग जाते हैं। यहाँ तक की अंग्रेजी में पारंगत लोग भी इसे नहीं बोल पाते हैं। तो आइये जानते हैं अंग्रेजी के इस शब्द के बारे में।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अंग्रेजी के सबसे लंबे शब्द में 1,89,819 अक्षर हैं और आपको इसका सही उच्चारण करने में साढ़े तीन घंटे लगेंगे। यह शब्द इंसान के शरीर में पाए जाने वाले टिटिन नाम के एक प्रोटीन का रासायनिक नाम है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानव शरीर में 20 लाख से भी ज्यादा प्रोटीन हैं, जो अमीनो एसिड से बने होते हैं। इंसानी शरीर में टिटिन ही अब तक ज्ञात सबसे लंबा प्रोटीन है, जिसमें 26 हजार से ज्यादा अमीनो एसिड होते हैं।

पहले टिटिन के रासायनिक नाम को अंग्रेजी के शब्दकोष में रखा गया था, लेकिन जब बाद में इस नाम के कारण मुसीबत हुई तो इसे शब्दकोश से ही हटा दिया गया। अब इसे केवल टिटिन नाम से ही जाना जाता है। टिटिन प्रोटीन की खोज रेजी नटोरी ने साल 1954 में की थी। इसके बाद साल 1977 में कोस्सक मरुयामा और उनके सहयोगियों ने मिल कर इस पर और खोज किया और इस प्रोटीन का नाम कोन्नेक्टिन रखा। उसके दो साल बाद कुआन वांग और उनके सहयोगियों ने भी इस प्रोटीन पर अध्ययन किया और इसका नाम टिटिन रख दिया।