यहाँ ऑनलाइन बेची जा रही है इंसान की खोपड़ी, वजह हैरान कर देने वाली

आज के समय में ऑनलाइन खरीददारी का चलन बहुत बढ़ गया हैं। जिसमें कई अनगिनत चीजों का व्यापर किया जा रहा हैं। आज के समय में आप जो भी वस्तु खरीदना चाहते हैं वो आपको ऑनलाइन मिल सकती हैं। लेकिन इसी ऑनलाइन व्यापार में कई ऐसी अनोखी चीजों का भी व्यापार होता है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे है जिसके अनुसार ऑनलाइन इंसान की खोपड़ी बेची जा रही हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

द सन के अनुसार ज्यादातर हड्डियों व खोपड़ियों की खरीदारी शोध और मेडिकल साइंस के लिए की जाती है। खास बात यह है कि लोग इन चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। बता दें कि यूनाइटेड किंगडम में इंसान के हड्डियों और खोपड़ियों को बेचने पर किसी तरह का कोई रोक नहीं है। इस कारण खोपड़ी व हड्डी आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। सामान्य तौर पर इन चीजों को खरीदने वाला विक्रेता को निजी मैसेज करता है। फिर दोनों के बीच डील होती है।

स्टॉकहॉम यूनिवर्सिटी की साल 2017 में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक यूके में यह बिजनेस 46 हजार पाउंड का है सानी कि करीब 40 लाख रुपये का कारोबार है, जो काफी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि कुछ रिसर्चर्स का दावा है कि यह मार्केट पिछले दो साल में और बढ़ गया है। वर्तमान समय में हर साल 70 लाख का कारोबार हो रहा है।