दूल्हे की यह आदत बनी शादी टूटने का कारण, दुल्हन ने किया विवाह से साफ इंकार

शादी एक ऐसा रिश्ता होता हैं जिसमें लड़के और लड़की को एक-दूसरे को समझने की जरूरत होती है और इसी के साथ ही खुद की गलत आदतों में सुधार लाने की जरूरत होती है। क्योंकि कभीकभार ये गलत आदतें उनके रिश्ते टूटने का कारण बन सकती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें लड़के की गलत आदत के चलते लड़की ने अंतिम समय पर शादी से साफ़ इंकार कर दिया। आइये जानते है इस अनोखी घटना की पूरी जानकारी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आया है। हैरान कर देने वाली बात है कि यहां पर दूल्हे को गुटखा खाना इतना मंहगा पड़ गया की उसको बारात लेकर घर लोटना पड़ा।

वरमाला के बाद रीति-रिवाज सही से चल रहे थे। लेकिन जब दूल्हा फैरों के लिए आया तो वो बेहोश हो गया। बगल में बैठी दुल्हन ने जब ये देखा तो समझ आया की दुल्हे ने गुटखा खाया था, जिससे तम्बाकू का नशा उसे चढ़ गया था। इस बात से नाराज होकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया, काफी प्रयास के बाद भी जब बात न बनी तो दुल्हे को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।

लडकी के इस कदम की चर्चा हर तरफ हो रही है। उसने गुटखा खाने वाले से शादी नहीं करुँगी कहकर शादी से इंकार कर दिया। जिसके चलते दुल्हे को बिना दुल्हन के बारात वापस ले जाना पड़ा। दुल्हे के परिजनों ने लडकी और उनके परिवारवालों को समझाने की बड़ी कोशिश की, लेकिन फिर भी बात नही बन पाई और बारात को बगैर दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।