यहाँ पर सुन्दर लड़कियों का दूल्हा बनता है एक बकरा, खेला जाता है राजा-रानी का खेल

हर देश को अपनी संस्कृति और त्योहार के लिए जाना जाता हैं और इन्हीं वजह से एक देश का नाम विदेशों में भी प्रसिद्द होता हैं। लेकिन कुछ त्योहार या पर्व इतने अजीब होते हैं कि उनके बारे में सुनकर ही अजीब लगता हैं। ऐसा ही एक पर्व आयरलैंड में मनाया जाता हैं जिसका नाम हैं 'प्लक फेयर'। तो आइये जानते हैं इस पर्व के बारे में।

इस 3 दिवसीय पर्व की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें माउंटेन से एक बकरे को पकड़कर लाया जाता है और फिर उसे राजा घोषित किया जाता है।

इस इवेंट को 'गोट परेड' कहकर बुलाया जाता है। लोगों के मुताबिक, इस फेस्टिवल की शुरूआत 17 वीं शताब्दी के आसपास हुई थी। ये पर्व मुख्य रूप से आयरलैंड के किल्लोरग्लिन सिटी में मनाया जाता है। पर्व में बकरे को राजा बनाकर एक झांकी निकाली जाती है।

पर्व मनाने की मुख्य तारीख 10, 11 और 12 अगस्त होती हैं। इस बार बकरे की ताजपोशी कर उसकी झांकी निकाली गई। वहीं, ताजपोशी एक स्थानीय गर्ल करती है जिसे पर्व के दौरान रानी बनाया जाता है। पर्व के दौरान नाच-गाना, स्ट्रीट परफॉर्मेंस और घोड़े का मेला भी लगता है।