लड़की ने की शादी की जिद, लोगों को पसंद आया ये वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियो वायरल हो रहे है। इन्ही में से एक वीडियो लोगों द्वारा काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक लड़की शादी की जिद पर अड़ जाती है। लड़की का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इस वीडियो में लड़की जिस तरह से शादी की जिद पर अड़ी हुई है, उसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए। वीडियो में आप देख सकते हैं लड़की किस तरह शादी के लिए एक्साइटेड है। ऐसा लग रहा है कि लड़की किसी पार्टी में है और वे अपने दोस्तों से कह रही है कि मैं तैयार हूं,। अब कर लो शादी, कोई भी कर लो शादी, बस अभी कर लो शादी, इसी वक्त। लड़की बात सुनकर वहां मौजूद उसके दोस्त बड़ी जोर से हंसने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज ‘wedabout’ से शेयर किया गया है और हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'मेरे ख्याल से आपको जाकर अपने लिए दूल्हा खोजना चाहिए।’ वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘आपकी मर्जी पर किसका जोर’।