हजारों साल पहले भी थे वेश्यालय, इसका सबूत देती है यहाँ की दीवारें

आज के समय में दिल्ली के जी.बी. रोड को कौन नहीं जानता हैं। यह दिल्ली का सबसे मशहूर रेड लाइट एरिया माना जाता हैं। ऐसे देशभर में कई रेड लाइट एरिया हैं। लेकिन इनको देखकर दिमाग में एक बात जरूर आती है कि क्या पहले के समय में भी क्या ऐसे वेश्यालय हुआ करते थे। तो आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पूरा शहर ही वेश्यालय था और इसका सबूत वह की दीवारे देती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

इटली में खुदाई में एक ऐसे शहर का पता चला था जो हजारों साल पहले वेश्यालय हुआ करता था। इस शहर का नाम पॉम्पी बताया जा रहा है। यह 79 ईस्वी में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद पूरी तरह से तहस नहस हो गया था। ज्वालामुखी से निकले लावे और विस्फोट से आए भूकंप के बाद पूरा शहर जमीन में दफ़न हो गया था और एक ही झटके में हजारों जिंदगियां और पूरी सभ्यता समाप्त हो गई थी।

1748 में हुई खुदाई के दौरान ये पूरा शहर पाया गया। खुदाई में मिले अवशेषों से इस शहर की सम्पन्नता और आधुनिकता का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है। इस खुदाई में 10 कमरों का एक विशाल वेश्यालय भी मिला।

इसमें पत्थर के बिस्तर बने हैं और दीवारों पर संभोग करते हुए जोड़ों की तस्वीरें बनी हुई हैं। इन्हीं बिस्तरों पर वेश्याएं अपने ग्राहकों के साथ वक्त बिताती थीं। इटली की सरकार ने इसे संरक्षित कर साल 2006 में पर्यटकों के लिए खोल दिया।