कुत्ते ने बचाई नवजात की जान, मां ने दफनाना दिया था जिंदा

थाईलैंड में 15 साल की लड़की ने अपने नवजात बच्चे को जिंदा दफनाना दिया। लेकिन उस बच्चे के लिए मसीहा बनकर आया एक कुत्ता जिसने उस बच्चे की जान बचा ली। उत्तर-पूर्व थाईलैंड के कोराट में जब 41 साल के उस्सा निसिका खेत पहुंचे तो उनका कुत्ता पिंगपॉन्ग कुछ दूर जाकर खेत के किनारे मिट्‌टी हटाने लगा। जब वे उस जगह पहुंचे तो मिट्‌टी के बाहर शिशु का पैर निकल आया। उस्सा ने बच्चे को मिट्‌टी से निकाला तो वह जिंदा और स्वस्थ लग रहा था। वे बच्चे को सीधे अस्पताल ले गए। उसे किसी तरह की कोई चोट नहीं आई थी।

इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शुरुआत पूछताछ स्थानीय लोगों से की, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। इस दौरान एक दुकानदार ने बताया कि उसके पास एक किशोरी आई थी, जिसमें बहुत सारी सैनिटरी टॉवेल खरीदी हैं। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को किशोरी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने जन्म के कुछ देर बाद ही बच्चे को दफना दिया था।

पुलिस को किशोरी ने बताया कि उसे अपने माता-पिता का डर था, इसलिए बच्चे को दफना दिया। मामले में गिरफ्तारी होने पर किशोरी के माता-पिता ने बच्चे की देखभाल करने की पेशकश की। हालांकि, अधिकारियों और बच्चे के परिजन के बीच सहमति नहीं बन पाई। अधिकारियों ने पुलिस और सरकारी कल्याण विभाग के कर्मचारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है। गवर्नर ने कहा, पुलिस किशोरी पर मुकदमा चलाने की तैयारी कर रही है, लेकिन हमें बच्चे की देखभाल के बारे में भी सोचना है।