थाईलैंड: एलियन प्रीडेटर का कॉस्ट्यूम पहनकर सड़कों पर घूमता है ये शख्स, लोग है बाइक के दीवाने

1987 में आई हॉलीवुड स्टार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की फिल्म प्रीडेटर तो हम सभी ने देखी होगी। इसका विलेन भी याद होगा जो एक एलियन था। यह जेल फॉर्म में दिखाई देता था। अगर हम कहे ऐसा ही एलियन पिछले 6 सालों से थाईलैंड की सड़कों पर घूम रहा है तो आप चौक जायेंगे। दरहसल, हम बात कर रहे यहां रहने वाले एक शख्स की जिसका नाम समाई खम्मोंगकुल।

समाई खम्मोंगकुल एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं, लेकिन हर वीकेंड पर वे एक एलियन प्रीडेटर का कॉस्ट्यूम पहनकर सड़कों पर घूमते हैं। समाई अर्नाल्ड श्वार्जनेगर के एलियन विलेन की जैसे कपड़े डिजाइन करते हैं। जिसकी वजह से उनकों मुकदहन का प्रीडेटर कहा जाने लगा है।

सड़कों पर प्रीडेटर के हथियारों के साथ घूमने के कारण पिछले साल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने समाई के साथ कई फोटो निकलवाए, जो वायरल हो गए। इससे वे देश के मीडिया की सुर्खियों में आ गए और फिर पूरे एशिया में मशहूर हो गए। थाईलैंड के दक्षिण क्षेत्र मुकदहन में समाई और उनकी बाइक के लोग दीवाने हैं। अब तक 4 बाइक तैयार कर चुके हैं। कई मौकों पर समाई और उनके चहेतों को साथ देखा गया है।

बीते 6 सालों से वह कॉस्ट्यूम और उसी थीम के अनुरूप बाइक को रिडिजाइन करते हैं। एक कॉस्ट्यूम को बनाने में उन्हें 40 से 50 दिन का वक्त लगता है। इसके लिए कपड़े, रबर और स्टील की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। कॉस्ट्यूम को बनाने में 1.23 लाख रुपए ($1,800) तक खर्च होते हैं। फेसबुक पर इनके चाहने वाले बहुत हैं, जो इसे 2.20 ($3,200) लाख रुपए तक खरीद लेते हैं।

समाई ने कहा, 'मैं बच्चों का उत्साह बढ़ाना चाहता हूं। हालांकि, मैं हमेशा औसत से कमजोर छात्र रहा हूं। लेकिन मैं बच्चों को कहना चाहता हूं हर कोई अपने आप में अनौखा होता है। हर किसी को कुछ अलग करना होता है, तभी लोग आपको याद रखते हैं।'