अनोखा पेड़ जिसे काटने पर निकलता हैं पानी, जिसने देखा रह गया हैरान

इस धरती पर आपको कई ऐसी अनोखी चीजें देखने को मिलती हैं जिनपर विश्वास कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता हैं। ऐसा ही कुछ आपको पर्यावरण को संतुलन करने वाले पेड़ों के साथ भी देखने को मिलता हैं जिनकी विविधता ही उनकी रोचकता बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे अनोखे पेड़ के बारे में बताने जा रहे है जो ऑक्सीजन देने के साथ ही काटने पर पानी भी देता हैं। जी हां, इसमें एक कट लगाने पर पानी की तेज धार निकलती है, जिसे पीकर आप प्यास बुझाते हैं। इस पेड़ को Terminalia Tomentosa कहते हैं। इसे आसन, असना, साज आदि नामों से भी पहचाना जाता है। इतना ही नहीं, इसकी मोटी छाल के वजह से इसे मगरमच्छ की पीठ वाला पेड़ भी कहा जाता है!

जानकारी के लिए बता दें की यह वृक्ष दक्षिण भारत में पाए जाते हैं। तमिलनाडु के जंगलों में ये ज्यादा पाए जाते हैं। हालांकि ये कहा जाता है की फॉरेस्टर और बायोलॉजिस्ट भी अबतक इसके पीछे की वजह तलाश नहीं सकें हैं। पेड़ के तने पर एक कट लगाने पर एक बार में 1 लीटर तक पानी निकलता है, जिससे कई बार प्यासे आदिवासी अपनी प्यास बुझाते हैं।